फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर को छोड़कर सभी जगह हारी भाजपा

नगर को छोड़कर सभी जगह हारी भाजपा

Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
नगर को छोड़कर सभी जगह हारी भाजपा
सहारनपुर। भाजपा के खराब प्रबंधन का असर कहें, या फिर गठबंधन की मजबूत बूथ संरचना कि सहारनपुर लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार पर बसपा प्रत्याशी आगे रहा, जबकि भाजपा प्रत्याशी सिर्फ सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में ही आगे रह सका।
विज्ञापन

यह हाल तब है, जबकि भाजपा के सहारनपुर जनपद में चार विधायक हैं, जिनमें सहारनपुर लोकसभा सीट पर देवबंद और रामपुर मनिहारान क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। देवबंद और रामपुर मनिहारान में भी भाजपा बढ़त नहीं बना सकी। वहीं, सहारनपुर देहात और बेहट से कांग्रेस विधायक हैं। इन दोनों क्षेत्रों में भी कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद तीसरे नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि गठबंधन के नेताओं को पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद थी, जिसमें गठबंधन के नेताओं का दावा सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य चारों विधानसभा पर सटीक निकला। जबकि जिले में इस समय बसपा का एक भी विधायक नहीं हैं। सहारनपुर नगर क्षेत्र में बसपा को 78001 वोट मिले, जबकि भाजपा को 135840 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को नगर विधानसभा में 55069 वोट मिले हैं। सहारनपुर नगर में बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मतों का सबसे ज्यादा बंटवारा होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, जिसका कुछ असर दिखाई भी दिया। क्योंकि बसपा प्रत्याशी को सहारनपुर नगर विधानसभा में ही एक लाख से कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र ----- बसपा -----भाजपा ------- कांग्रेस
बेहट -------------- 102693 -----91278 ------- 61221
सहारनपुर नगर----- 78001------135840----- 55069
सहारनपुर देहात ---- 122304---- 70940-------- 43369
देवबंद ------------- 109028-----102132 ------ 16771
रामपुर मनिहारान --- 101242-----89752------- 30478
डाक मत --------------- 871--------1780-------- 160
योग ---------------- 514139 ------491722-----207068
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed