फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच साल में बसपा का बढ़ा 22.07 प्रतिशत वोट

पांच साल में बसपा का बढ़ा 22.07 प्रतिशत वोट

Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पांच साल में बसपा का बढ़ा 22.07 प्रतिशत वोट
सहारनपुर। पांच साल के भीतर भाजपा ने 2.15 प्रतिशत वोट का इजाफा तो किया, लेकिन यह जीत हासिल करने में नाकाफी साबित हुआ। विजयश्री हासिल करने वाली बसपा ने इन पांच साल के दौरान 22.07 प्रतिशत वोट में बढ़ोतरी कर ली।
विज्ञापन

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने सहारनपुर सीट पर जीत हासिल की थी। उस चुनाव में उन्हें 39.59 प्रतिशत वोट मिले थे। पांच साल सांसद रहने के बाद अब लोकसभा चुनाव हुआ, तो भाजपा को 39.92 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। इस तरह भाजपा के 2.15 प्रतिशत वोट बढ़ गए, बावजूद इसके भाजपा प्रत्याशी को जीत नहीं मिल सकी। वहीं, बसपा प्रत्याशी जगदीश सिंह राणा को 2014 में 19.67 वोट हासिल हुए थे, जिस कारण वह तीसरे नंबर पर रहे थे। अब गठबंधन में बसपा प्रत्याशी को 41.74 प्रतिशत वोट मिले और जीत भी हासिल हो गई। इस तरह बसपा के वोट में 22.07 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस को इन पांच साल के भीतर हुआ। क्योंकि 2014 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 34.14 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे, लेकिन मौजूदा चुनाव में इमरान मसूद को 16.81 प्रतिशत ही वोट मिल सके हैं। इस लिहाज से इनके वोट प्रतिशत में 17.33 प्रतिशत की कमी हुई है।
विज्ञापन

2019 चुनाव
पार्टी ------- मिले वोट ------ प्रतिशत
बसपा ------ 514139 ------- 41.74
भाजपा ----- 491722------- 39.92
कांग्रेस ----- 207068 -------- 16.81
---------- 2014 चुनाव ----------
पार्टी ------- मिले वोट ------ प्रतिशत
बसपा ------ 235033 ------- 19.67
भाजपा ----- 472999------- 39.59
कांग्रेस ----- 407909 -------- 34.14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed