फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत

कार की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत

Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत
कार की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। महेशपुर में हिंडन नदी के पास कार की टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलट गया और इसे चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर पर सवार उसके परिवार के तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। उत्तेजित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बड़गांव-देवबंद मार्ग पर अवरोध खड़े कर जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। तीन घंटे बाद यह जाम खोला गया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे महेशपुर निवासी हरिदास का 23 वर्षीय बेटा राहुल परिवार के बच्चों सोनू, दीपक, अरुण के साथ अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत पर जुताई करने जा रहा था। अभी वह हिंडन नदी के पुल को ही पार कर पाया था कि पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पलट गया। इसमें राहुल की मौके पर मौत हो गई जबकि दस वर्षीय सोनू, 13 वर्षीय दीपक तथा 12 वर्षीय अरुण घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाया गया। घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीणों ने बड़गांव-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया और उच्चाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

बाद में पहुंचे सीओ देवबंद अजय शर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर उच्चाधिकारी के आने तक शव न उठने देने की बात पर अडिग रहे। जाम के दौरान घटना स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। महिलाओं ने महेशपुर बस स्टैंड पर पेड़ गिराकर राहगीरों के जाने के दूसरे रास्ते भी बंद कर दिए। नानौता पुलिस सहित आरएएफ को बुलाया गया। बाद में पुलिस की ओर से कार्रवाई के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed