फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन दिन से बिजली गुल, खोल का पानी पीने को मजबूर कोठड़ीवासी

तीन दिन से बिजली गुल, खोल का पानी पीने को मजबूर कोठड़ीवासी

Fri, 03 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से बिजली गुल, खोल का पानी पीने को मजबूर कोठड़ीवासी
शाकंभरी (सहारनपुर)। शिवालिक तलहटी के छह हजार की आबादी वाले कोठड़ी ग्राम समूह के ग्रामीण पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। इसके चलते जल निगम की ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रही हैं। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से बिजली आपूर्ति सुचारु कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिवालिक तलहटी में बसे गांव कोठड़ी ग्राम समूह के कोठड़ी दोस्त मोहम्मद, कोठड़ी चेतराम, कोठड़ी धर्मसिंह, कोठड़ी भिक्कू, कोठड़ी तुलसी, कोठडी पारियान के ग्रामीण बिना बिजली के पीने के पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। यहां के लोग पास की शाकंभरी खोल में गड्ढे खोदकर उसमें एकत्रित पानी से स्वयं एवं अपने जानवरों की प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। ग्राम प्रधान चौ ताहिर हसन ने बताया कि गांव की बिजली आपूर्ति पहले मुजफ्फराबाद 33 केवीए बिजलीघर से होती थी, जिसकी गांव से दूरी लगभग 15 किमी थी। अब विगत वर्षों से बिजली आपूर्ति ख़ुर्रमपुर बिजलीघर से हो रही है। उस लाइन की भी दूरी गांव से 15 किमी है, लेकिन पूरी बिजली की लाइन जैतपुर कलां गांव के घने बागों से गुजरकर आ रही है। इसमें आए दिन फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप रहती है। वर्तमान में भी तीन दिनों से विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी है। उनके द्वारा कई बार विद्युत लाइन को धौलाकुआं गांव के सड़क किनारे से निकालने की मांग तहसील दिवस में की गई परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि गांव में हैंडपंप भी 350 से 400 फीट की गहराई पर लगे हैं, जिनसे गरमी के मौसम में पानी निकालना टेढ़ी खीर है। ग्रामीण सतपाल, लियाकत, धर्मपाल, करण सिंह, ध्यान सिंह, फारुख आदि का कहना है कि गांव में कुछ भी सुविधा हो जाए, परंतु गर्मी के मौसम में पीने के पानी की किल्लत से निजात नहीं मिलता है। उधर, मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ज्ञान प्रकाश झा ने बताया कि लाइन आंधी में खराब हो गई थी, जिसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed