{"_id":"5c4a0797bdec22737548a648","slug":"151548355479-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने लिए दूध के पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने लिए दूध के पांच नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध छापामार अभियान चलाया और पांच स्थानों से दूध के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा की टीम पहले बेहट रोड पर पहुंची। टीम ने दूध विक्रेताओं को रोककर उनके दूध का नमूना लेना शुरू कर दिया तो हड़कंप मच गया। बेहट रोड से आने वाले दूध विक्रेताओं ने रास्ता ही बदल दिया। टीम ने अफजल निवासी नगला बाबैल, शहनवाज निवासी भैलसवा ईसापुर, रामकुमार निवासी बीजूपुरा से दूध के नमूने लिए। इसके बाद टीम ने बाजोरिया रोड पर दूध विक्रेताओं से दूध के नमूने लिए। टीम ने रामपाल निवासी ग्राम मेहरबानी तथा शमशेर निवासी निवासी भलतुआ से दूध के नमूने लिए। टीम ने सभी पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। टीम में अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजीत सिंह, महावीर सिंह, इंदल यादव, सनजीत कुमार, राहुल शुक्ला शामिल रहे।