{"_id":"5bf1b0f6bdec22429120603b","slug":"151542566134-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर अभद्र मैसेज डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर अभद्र मैसेज डालने का आरोप
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने आरोप लगाया है कि किसी ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना दिया है। फिर उसके ही रिश्तेदारों को अभद्र मेसेज एवं फोटो डाले हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती का कहना है कि कुछ दिन पूर्व किसी ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना दिया। उसका फोटो भी लगा दिया, उसके बाद मेसेंजर से उसके ही रिश्तेदारों को अभद्र मेसेज एवं फोटो डालने शुरू कर दिए। जिसके बाद उसके पास रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए। तब उसे फर्जी फेसबुक अकाउंट होने का पता चला। इस मामले में युवती के भाई ने एसपी सिटी से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी के आदेश पर इस मामले में सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
सहारनपुर। कचहरी पुल के पास तेज गति से आ रही बाइक और स्कूटर की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गलीरा रोड स्थित अंबेडकर नगर निवासी संदीप कुमार (40 वर्ष) पुत्र मनीराम शनिवार रात किसी काम से अपनी बाइक से घंटाघर गया था। घर लौटते समय जब वह कचहरी पुल से उतरा तभी सामने से एक स्कूटर आ गया। जिससे दोनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप बाइक से गिरकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के भाई संजय यादव ने स्कूटर चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
ट्रेन से कट युवक की मौत
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में पेपर मिल रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
रविवार सुबह 5.55 बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन स्टेशन से चलकर जैसे ही पेपर मिल रोड के पास पहुंची तभी वहां खड़ा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में शनाख्त के लिए रखवा दिया।