फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यूनिटेक के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

यूनिटेक के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Wed, 14 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
यूनिटेक के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
यूनिटेक के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। यूनिटेक मशींस लिमिटेड के कर्मचारियों ने कंपनी से निकाले गए श्रमिकों की बहाली सहित अन्य मांगों के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों पर यह आरोप लगाते हुए कंपनी से बाहर किया था कि वे बाहरी तत्वों के साथ मिलकर कम्पनी के सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने, अशांति फैलाने और कंपनी को बंद कराने की साजिश रच रहे थे।
कंपनी के इस रवैये को लेकर सेंटर आफ इंडिया ट्रेड यूनियन, हिंद मजदूर सभा, हिंदू युवा सेना और भाकियू के समर्थन के साथ कंपनी के श्रमिक मंगलवार को कुछ ही दूरी पर गांव दीपाखेडी मार्ग पर तंबू लगाकर अनिश्चितकाल लिए धरने पर बैठ गए। धरने में वक्ताओं ने कहा कि कंपनी के काम करते हुए कई श्रमिक दिव्यांग हो चुके हैं। उन्हें आर्थिक मदद दी जाए और जो श्रमिक बाहर निकाले गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए।
विज्ञापन

श्रमिक नेताओं ने कहा कि यूनिटेक मशींस कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने के दौरान विकास चौधरी, भाकियू तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी घनश्याम, तिलक राज भटिया, दाऊद हसन, गोपाल सैनी, नेत्रपाल, जितेन्द्र, संजय पंवार, प्रमोद कुमार, ओमबीर, रवि पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कंपनी के एचआर एसएम पिल्लई ने कहा कि कुछ श्रमिक बाहरी तत्वों के साथ मिलकर कंपनी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कंपनी में 98 प्रतिशत स्थानीय लोग कार्यरत हैं। कंपनी ने दीपावली से पूर्व सभी कर्मचारियों को वेतन, बोनस और उपहार दिया है। कंपनी समय-समय पर आम लोगों के लिए भी योजना चलाकर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य करती आई है। प्रतिमाह करीब साढ़े तीन करोड़ का वेतन प्रदान करती है। कंपनी में वर्तमान में दो हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। श्रमिकों की इसी उठापटक के कारण इस माह कंपनी को 11 करोड़ का घाटा हुआ है। उधर, कंपनी की दूसरी यूनियन यूएम आटोकाम्प मजदूर सभा के अध्यक्ष संजय ने कहा कि कंपनी प्रबंधन सभी कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि कंपनी ने सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन, बोनस और उपहार दिया है। धरने के दौरान सीओ यतेंद्र नागर, थाना प्रभारी एसके राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed