फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शोभित विश्वविद्यालय में नवरंग 2018 द कलर ऑफ एनर्जी का शुभारंभ

शोभित विश्वविद्यालय में नवरंग 2018 द कलर ऑफ एनर्जी का शुभारंभ

Fri, 02 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
शोभित विश्वविद्यालय में नवरंग 2018 द कलर ऑफ एनर्जी का शुभारंभ
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के उद्देश्य से दो दिवसीय नवरंग 2018 द कलर ऑफ एनर्जी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद के अनेक शिक्षण संस्थाओं के 350 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

नवरंग का शुभारंभ कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, कुलपति डॉ. डीके कौशिक, प्रति कुलपति डॉ. रणजीत सिंह, कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह और केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर आदि ने सामूहिक रूप से गुब्बारे उड़ाकर किया। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र एवं कुलपति डॉ. कौशिक ने प्रतिभागियो का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सफलता के लिए किया गया आपका संकल्प किसी भी और संकल्प से ज्यादा महत्व रखता है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार आता है। इसके उपरांत रंगोली, कहानी लेखन, केलीग्राफी, फोटोग्राफी, पेंटिंग, तंबोला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें विश्वविद्यालय के अलावा एनडी पब्लिक स्कूल गंगोह, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल गंगोह, जेवी जैन डिग्री कॉलेज सहारनपुर, एच आर इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभसिमरन कौर, शेखर सोलंकी, मलिया एवं अली आदि ने किया। राजीव उपाध्याय, डॉ. जसवीर सिंह राणा, डॉ. प्रशांत कुमार, कुलदीप कुमार, सोमप्रभ दुबे, सोयब हुसैन, भूपेंद्र चौहान, जसवीर सिंह, मनोज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed