{"_id":"5b941ce4867a55019a1f7ce4","slug":"151536433380-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों पर लाल फीता बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों पर लाल फीता बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ों पर लाल फीता बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया
सहारनपुर। पर्यावरण अभियान राइज फोर क्लाइमेट के तहत डायट प्राचार्य और बीएसए के निर्देशन में 250 विद्यालयों के करीब 16000 छात्रों और 520 शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में पौधों पर लाल फीता (रेड टेप) बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
मिशन कोर्डिनेटर ने बताया कि प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों से आगाह करने के लिए पूरे विश्व के हजारों पर्यावरण संघों ने एक साथ अपने अपने तरीके से आठ सितंबर को यह आयोजन कराने का निर्णय लिया था। उत्तर प्रदेश में मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई में रेड टेप मूवमेंट चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ही जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेड टेप मूवमेंट यूपी के ही अधिकारी प्रभात मिश्रा की परिकल्पना है। इसमें पेड़ों पर लाल फीता बांधकर उनके संरक्षण की शपथ ली जाती है।
कार्यक्रम में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हीपुर, साढ़ौली हरिया, बादशाहपुर, मनोहरपुर, मवींकला, टिपरा,रामपुर ,ननौता 2, फिरोजाबाद, बेहट, मायापुर रूपपुर, भायला, दिवालहेडी, साधरणपुर, कुलसठ, दुग्चडी, फतेहपुर, घलौली, सांपला, सैनपुर, साखना आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विशाखा चौहान, नीलू चोपड़ा, डॉ. पूजा यादव, लक्ष्मी त्यागी, मीनू होरा, पूनम नामदेव, दीपक त्यागी, मिथिलेश, सुषमा, जेबा, भावना पांडेय, वंदना, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------------------------------
पौधरोपण का आह्वान किया
सहारनपुर। जेवी जैन कालेज के विधि विभाग और युवा पर्यावरण संरक्षण के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कराया गया। इसके साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रहे एसडीएम सदर परमानंद झा ने पर्यावरण में आ रहे बदलावों के बारे में बताया। पौधरोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. फिरोज, डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. विवेक अग्रवाल, डा. नीरज गौड, डॉ. ज्योति ने भी विचार व्यक्त किए।