{"_id":"5b8d83a142c792593176df34","slug":"151536000929-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 19 के निवासियों भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 19 के निवासियों भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोला
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले नुमाइश कैंप क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के लोगों में भाजपा के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय लोगों ने ब्लॉक ए में बड़ा बैनर लटकाकर भाजपा नेताओं को वोट मांगने के लिए गली में न आने को कहा है। विकास कार्य नहीं होने के लिए सांसद, महापौर और स्थानीय भाजपा पार्षद को जिम्मेदार ठहराया है। चेतावनी दी है कि यदि किसी भाजपा नेता ने बैनर हटवाने की कोशिश की तो पूरे ब्लॉक में अन्य पार्टी के झंडे और बैनर लटके नजर आएंगे। क्षेत्रवासियों ने भाजपा के स्थानीय नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सोमवार को भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली सुमन, गुलशन और सुमित ने बताया कि उनके मोहल्ले की सड़क 25 साल पहले बनी थी। उसके बाद दोबारा नहीं बनने की वजह से सड़क की हालत बेहद खराब है। नालियां और अन्य सुविधाएं भी लचर हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्षों से भाजपा के समर्थक रहे हैं। सांसद, नगर विधायक, महापौर और पार्षद तक को जिताया है। उम्मीद थी कि सांसद, महापौर और पार्षद उनकी पीड़ा को समझेंगे और समस्याओं को दूर करेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ है। लवी और किशन ने बताया कि उनकी अधिकारियों के दफ्तरों में तो दूर की बात भाजपा नेताओं के यहां भी सुनवाई नहीं हो रही है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भाजपा नेताओं के खिलाफ रोष है। उन्हें मजबूरन बैनर लगाना पड़ा है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याएं दूर नहीं होती हैं तो आगामी चुनावों में वह भाजपा के स्थानीय नेताओं के खिलाफ वोट करेंगे।
--------------------------------------
मोहल्लेवासियों से बातचीत
रजनीश ने बताया कि उनके क्षेत्र को कभी शहर की राजधानी कहा जाता था, मगर आज बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। क्षेत्र की जनता हर बार विकास होने की उम्मीद में वोट देती आ रही है, मगर आज तक धोखा ही मिला है। क्षेत्र की अनदेखी से लोगों में भारी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
-----------
रजनीश चड्ढा ने बताया कि क्षेत्र में ज्यादातर भाजपा के समर्थक लोग हैं, जो वर्षों से भाजपा के लिए वोट करते आ रहे हैं। चुनाव से पहले क्षेत्र की जनता को जो सपने दिखाए गए थे, वह झूठे निकले। अब भी समय है यदि क्षेत्र की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी कोई दूसरा रास्ता देखेंगे।
----------
सपना ने भाजपा के स्थानीय नेताओं पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में क्षेत्र की गलियां पानी से लबालब रहती हैं। सड़कें नहीं होने की वजह से बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल होते आ रहे हैं। ऐसे हालात में हम नेताओं को गली में घुसने नहीं देंगे।
-----------
शकुंतला ने बताया कि वह प्रत्येक चुनाव के बाद क्षेत्र की हालत सुधार की उम्मीद करती आ रही हैं, मगर नेताओं की अनदेखी की वजह से हमेशा मायूसी ही हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि 25 साल से लगातार अनदेखी की वजह से स्थानीय लोगों को रोष जाहिर करना पड़ा है।
----------------------------------------
सपा समर्थक करा रहे सब ड्रामा
स्थानीय भाजपा पार्षद रमेश छाबड़ा ने माना है कि क्षेत्र की सड़क बेहद खराब है। मगर इसके पीछे उन्होंने सपा का हाथ माना है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड से सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा प्रत्याशी और उसके समर्थक यह सब कर रहे हैं। यह भी बताया कि सड़क का बजट बड़ा होने की वजह से उन्होंने सड़क को सांसद निधि से बनवाने की सोची थी। इस संबंध में सांसद से कई बार मिला गया। सांसद के प्रयास से जेई आदि की टीम ने मोहल्ले का दौरा कर स्टीमेट भी बनाया है। बारिश की वजह से काम शुरू नहीं हो सका है। सांसद ने सितंबर महीने में ही काम शुरू करा देने की बात कही है।