{"_id":"5b8d828742c7924651655f19","slug":"151536000647-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों संग निकाली हनुमान जी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों संग निकाली हनुमान जी की शोभायात्रा
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजों संग निकाली हनुमान जी की शोभायात्रा
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव धौलाहेड़ी में श्रीराम भक्त हनुमान जी की शोभायात्रा बैंडबाजों तथा धार्मिक झांकियों के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर इसका स्वागत किया।
सोमवार शाम प्रदेश के आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने शोभायात्रा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमें त्यौहारों को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाना चाहिए। त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान होने के साथ ही आपसी सौहार्द का माध्यम भी हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार जिस तरह सभी वर्ग के लोगों ने कांवड़ यात्रा का स्वागत किया है, वह भी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी श्रीराम के परम भक्त थे। भक्त शिरोमणी हनुमान जी का जीवन चरित्र आदर्शों एवं प्रेरणा से भरा है। उन्होंने प्रत्येक परिस्थिति में अपनी भक्ति भावना का निर्वाह किया। हमें श्री हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। हनुमान जी ऐसे देव है, जिनको आज भी संसार में अमर माना जाता है, जो सूक्ष्म रुप से प्रत्येक राम कथा में विराजमान रहते है।
विज्ञापन
शोभायात्रा में बैंड धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे तथा शोभायात्रा में श्रीराम, श्रीकृष्ण तथा हनुमान जी से संबंधित झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा गांव की परिक्रमा कर देर सांय शिव मंदिर आकर संपन्न हुई। वर्षा के बावजूद शोभायात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। इस दौरान चरण सिंह सैनी, रवि सैनी, महमूद प्रधान, रामनरेश सैनी, तेजपाल सैनी, चौधरी ब्रिजेश, लव सैनी, राजकुमार रोहिला, विजय सैनी, बालेश सैनी, सतीश कुमार, विनोद सैनी, धर्मवीर सैनी, डा. दीपक सैनी, सोनू सैनी, रामकुमार, प्रेमचंद सैनी, अरविंद आदि मौजूद रहे।