{"_id":"5b7db1b442c79246424d61c9","slug":"151534964148-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में मकान के बाहर बना बरामदा भरभराकर गिरा, बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में मकान के बाहर बना बरामदा भरभराकर गिरा, बालक घायल
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के बाहर बना बरामदा गिरा, बालक घायल
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला सराय पीरजादगान में एक मकान के आगे बना बरामद ढह गया। इसके मलबे तले दबकर एक पांच वर्षीय बालक घायल हो गया। वहीं, करीब एक घंटे की बारिश से बुधवार को नगर की सड़कों पर जलभराव हो गया।
बुधवार को तीन बजे बारिश एकाएक आरंभ हो गई। करीब एक घंटे की बारिश से नगर के अधिकांश मोहल्लों की सड़के लबालब पानी से भर गई। आलम यह था कि लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जिसे बारिश थमने के बाद लोगों ने बाहर निकाला। नगर के मोहल्ला सराय पीरजादगान में मौ. वाजिद का पुत्र आरिस घर के बरामदे में खेल रहा था। इसी दौरान बरामद की छत भरभराकर गिर पड़ी। इसके मलबे में दबने से आरिस घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उपचार के बाद उसको घर भेज दिया। बारिश से नगर के इंडस्ट्रियल स्टेट, सरकारी अस्पताल, मोहल्ला नेचलगढ़, दारुल उलूम रोड, भायला रेती चौक आदि स्थानों पर जलभराव होने से लोग घंटों परेशान रहे।