{"_id":"5b7b0f9a42c79246353bae4c","slug":"151534791578-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर रिहा होंगे 50 से अधिक कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर रिहा होंगे 50 से अधिक कैदी
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला कारागार में बंद 50 से अधिक कैदियों को गणतंत्र दिवस पर रिहा कर दिया जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन सूची तैयारी कर रहा है। अभी तक दस कैदियों को चिह्नित कर लिया गया है, जो कैदी बुजुर्ग और बीमारी ग्रसित हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को 26 जनवरी पर रिहा करने की तैयारी की जा रही है, जिनकी कैदियों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है या बीमारी ग्रसित हैं, उन्हें को रिहा करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन हत्या और दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदियों को इस सूची से बाहर रखा गया है। जेेल प्रशासन ने अभी तक दस कैदियों को चिह्नित कर लिया गया है, जिनको गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा कर दिया जाएगा। इसी तरह 50 से अधिक कैदियों को सूची तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया गणतंत्र दिवस पर कैदियों को रिहा करने के शासन ने निर्देश हैं। इसी के आधार पर कैदियों को चिह्नित किया जा रहा है, लेकिन हत्या और दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदियों को नहीं छोड़ा जाएगा। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही जिला कारागार में बंद एक कैदी को रिहा किया गया था। जेल प्रशासन ने कोर्ट द्वारा लगाए गए अर्थदंड का पैसा अपने पास जमा कराकर समय से पहले कैदी को रिहा करा दिया था।