{"_id":"5b65fffd4f1c1ba61f8b6e86","slug":"151533411325-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी 15 दिन में तैयार करे स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमसी 15 दिन में तैयार करे स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना: कमिश्नर
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमसी 15 दिन में तैयार करे स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना: कमिश्नर
सहारनपुर। पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) के फाइनल होने के बाद स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद बंधी है। शनिवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में सहारनपुर स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष/कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। नामित कंपनी आईएलएफएस के प्रतिनिधियों को शहर का भ्रमण कर 15 दिन के भीतर प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को पूरे शहर की भौगोलिक स्थिति की जानकारी हासिल कर कार्य प्रस्तुत करने को कहा। 15 दिन बाद फिर से बैठक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत वर्तमान समय में पांवधोई नदी की साफ-सफाई, नालों की टेपिंग, पौधरोपण, वाकिंग पार्क, घाटों का विस्तार, हमारी पहली प्राथमिकता है। कंपनी के प्रतिनिधि पांवधोई नदी का निरीक्षण कर लें और स्मार्ट सिटी के तहत कार्य योजना बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहां कि पांवधोई नदी का जल उद्गम स्थल से आचमन करने लायक हो इसकी भी विस्तृत रूपरेखा तैयार करें। प्रथम चरण में नालों के टेपिंग कर कम से कम तीन किलोमीटर तक का पानी स्वच्छ कर नहाने लायक बनाने के निर्देश दिए। दिल्ली से आए कंपनी के टीम के प्रतिनिधियों को सिंचाई विभाग, जल निगम, विद्युत नगर निगम आदि विभागों से समन्वय बनाकर कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर लखनऊ में अन्य प्रदेशों के जितने भी प्रेजेंटेशन हुए हैं वह सब वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उनका भी भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने योजना की सफलता के लिए जन सहभागिता को भी जरूरी बताया। सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि सभी विभाग आपसी ताल-मेल बनाकर शहर का तेजी से विकास कार्य करें। उन्होंने योजना की सफलता के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन कंपनी को दिया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि योजना के तहत जो भी धनराशि मिले उसका अच्छे से सद्उपयोग किया जाए। डीआईजी शरद सचान ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने पर जोर दिया। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर दिया। बैठक में एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई अवधेश कुमार, अधीक्षण अभियंता जल निगम सूरज लाल, एसडीए वीसी सुखलाल भारती, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसआर मौर्या आदि मौजूद रहे।