{"_id":"5b4f8e7f4f1c1b42748b589c","slug":"151531940479-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण व संवर्धन के प्रति छात्रों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण व संवर्धन के प्रति छात्रों को किया प्रेरित
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। एचएवी इंटर कॉलेज में जूनियर वर्ग की लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य सतीश कौशिक व उप प्रधानाचार्य हेम सिंह ने स्काउट प्रार्थना के साथ किया।
उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से मुक्ति के लिए स्वच्छता एवं साफ-सफाई बेहद जरूरी है। हमें अपने आस पड़ोस में पानी नहीं भरने देना चाहिए। इससे संक्रमित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, हैजा इत्यादि फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जिला ट्रेनिंग काउंसलर राजपाल सिंह पुंडीर और रमेश वर्मा ने कहा कि हमें जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति सजग रहना है। गांवों में सबमर्सिबल द्वारा जल का अत्यधिक दोहन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नया संकट पैदा करेगा। इसलिए पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए जल को बचाना होगा। इस दौरान छात्रों ने स्वच्छता के संदर्भ में लोकगीतों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर बिजेंद्र कुमार, सुख सागर, साकेत दीक्षित, कालूराम शर्मा, ओमपाल सिंह, अजय कुमार, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अनिल, कल्पना मित्तल, अमरीश त्यागी, प्रवीण आदि रहे।