{"_id":"5b3919064f1c1b624d8b9001","slug":"151530468614-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया साईंधाम का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया साईंधाम का वार्षिकोत्सव
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री साईं धाम मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा साईं नाथ की भव्य पालकी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रविवार सुबह 51 सुगंधित द्रव्यों से बाबा साईं नाथ का महा अभिषेक किया गया और सुंदर वस्त्र बाबा को पहनाए गए। दोपहर में एडीएम (एफ) विनोद कुमार, अध्यक्ष डा. पीडी गर्ग, सेवाराम, राधा गर्ग, जयमाला, वेद प्रकाश आदि ने पालकी पूजन कराया। द्वारिका माई से होते हुए पालकी ने चावड़ी में विश्राम किया। इसके पश्चात पुन: बाबा को द्वारिका माई में सुशोभित किया गया। शिरडी से आए बैंडबाजों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह पालकी का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर को 1008 दीपों से सजाया गया। विनीत कर्णवाल, सुनील गोयल, राकेश सिंह, डा. आरके शर्मा, सुनील शर्मा, केसी सैनी, राजन खुल्लर, आशीष कोठारी मौजूद रहे।