{"_id":"5adf84014f1c1bb56a8b5dfb","slug":"151524597761-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए जाम लगाया
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजे के लिए जाम लगाया
तीतरो। करंट से मारे गए संविदा कर्मी के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बहलोलपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम नकुड़ ने पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इसके ही जाम खुल सका।
जेई प्रवीन कुमार ने आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को तो उतारने दिया लेकिन इसके बाद वे गांव बहलोलपुर पुलिस चौकी पहुंचे और इसके सामने सड़क पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। यहां प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। थानाध्यक्ष अरुण पंवार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण प्रशासनिक आधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। भाजपा जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्र सिंह और बसपा नेता जगपाल ने भी ग्रामीणों को समझाया। मगर वे नहीं माने। करीब एक घंटा बाद एसडीएम नकुड़ जीडी सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद ही जाम खोला जा सका। इस दौरान अमित, नरेश, राजू, रमेश, राजकुमार, विनोद, राजेश, विपिन, महेंद्र, राजेंद्र, बाबूराम, संजय, रविकुमार सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।