{"_id":"5ad642ce4f1c1b54098b512d","slug":"151523991246-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बंद रहेगी बीस से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बंद रहेगी बीस से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हसनपुर चुंगी से घंटाघर तक सड़क के चौड़ीकरण के कार्य के चलते कोर्ट रोड पर दो दिन लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते शहर के 20 से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति 19 और 20 अप्रैल को बाधित रहेगी।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हसनपुर चुंगी से घंटाघर चौक तक सड़क चौड़ीकरण के कारण कोर्ट रोड से गुजर रही 11 हजार की लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके तहत 19 अप्रैल एवं 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मोहल्ला नवीन नगर, शंकर नगर, किशोर बाग, अहमद बाग, बसंत विहार, दिल्ली रोड, कमल कालोनी, चंद्र नगर, प्रद्युम्न नगर, डेरा ईलाहीपुरा, पुराना आवास विकास, आवास विकास हरि मंदिर रोड समेत आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।