{"_id":"5ace5ea64f1c1b5d3e8b4a2e","slug":"151523474086-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पर अब दो मई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पर अब दो मई को होगी सुनवाई
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन पर अब दो मई को होगी सुनवाई
सहारनपुर। खनन पर लगी रोक को लेकर एनजीटी में अब दो मई को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि एनजीटी ने वर्ष 2016 में सहारनपुर में होने वाले खनन और खनन के परिवहन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद खनन बंद होने की वजह से एक ओर जहां पीडब्ल्यूडी, एसडीए और नगर निगम समेत कई विभागों के निर्माण कार्य प्रभावित हुए थे। कार्यों में आ रही बाधा तथा आम आदमी को भी हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ महीने पहले पूरे प्रपत्रों के साथ दूसरे राज्य से खनन सामग्री लाने पर लगी रोक हटा दी थी। मामले में नौ अप्रैल की डेट लगी थी। मगर एनजीटी नौ अप्रैल को सुनवाई करने की बजाय 11 अप्रैल की डेट लगा दी। खनन अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को भी सुनवाई नहीं हो सकी। एनजीटी ने नई डेट दो मई 2018 दी है।