फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिवहन मंत्री के सामने उठा स्थापना दिवस पर मारपीट का मामला

परिवहन मंत्री के सामने उठा स्थापना दिवस पर मारपीट का मामला

Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री के सामने उठा स्थापना दिवस पर मारपीट का मामला
सहारनपुर। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में परिवहन मंत्री के सामने मौन धारण कर विरोध जताया। उन्होंने दोनों महिला नेत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री मंगलवार सुबह अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। उनके आने से पहले ही भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता सर्किट हाउस परिसर में पंक्तिबद्घ होकर मौन धारण कर खड़े हो गए। युवा कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर अंगुली रखकर थप्पड़ कांड को लेकर मंत्री के सामने विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात मंत्री ने सर्किट हाऊस सभागार में युवा कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनका पक्ष जाना। विवेक कौशिक, राहुल झाम, दिनेश सक्सेना, संचित अरोड़ा, आशू अरोड़ा, राज, अंतरिक्ष अरोड़ा, नमन, कुनाल, आदित्य भारद्वाज, हन्नी वर्मा, रतन सिंह, कपिल ने मंत्री को बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में महिला नेत्री ने युवा कार्यकर्ता के गाल पर थप्पड़ मारे थे, जबकि युवा कार्यकर्ता की कोई गलती नहीं थी। उसने जिला योजना समिति के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली महिला नेत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई के लिए पोस्ट की थी। इस बात से गुस्साई दूसरी भाजपा नेत्री ने कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता के गाल पर चाटे जड़ दिए थे। मंत्री ने युवा कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से सुनने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट का भी अवलोकन किया। मंत्री ने कहा कि महानगर अध्यक्ष को विवाद बढ़ने से पहले ही बैठकर दोनों कार्यकर्ताओं की बात सुनकर मामला सुलझाना चाहिए था। परिवहन मंत्री ने युवा कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी पदाधिकारी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------------------------------
स्वागत करने नहीं गए युवा कार्यकर्ता
सहारनपुर। स्थापना दिवस में मारपीट को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर मंत्री का स्वागत करने के लिए कोई भी युवा कार्यकर्ता नहीं गया। उनका कहना है कि वह अनुशासन के साथ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इतना ही नहीं, महानगर अध्यक्ष का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
भावुक हुआ दिनेश
सहारनपुर। मारपीट प्रकरण को लेकर दिनेश सक्सेना ने मंत्री के सामने अपना पक्ष रखा। दिनेश सक्सेना मंत्री को अपनी बात कहते हुए भावुक हो गया। उसने कहा कि जब से दो भाजपा नेत्री पार्टी में आई हैं, तब से महानगर कार्यकारिणी का माहौल खराब हो गया है। इसका नुकसान पार्टी को लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा।
---------------------------------
मेयर, मंत्री और महानगर अध्यक्ष के बीच हुई वार्ता
सहारनपुर। युवा कार्यकर्ताओं का पक्ष सुनने के बाद परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मेयर संजीव वालिया को भी सर्किट हाउस में बुलवा लिया। उन्होंने मेयर और महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा से अलग कमरे में बैठकर वार्ता की। पार्टी सूत्र बताते हैं कि महिला नेत्रियों पर कार्रवाई को लेकर मेयर और महानगर अध्यक्ष में ठन गई और मंत्री ने महानगर अध्यक्ष से नाराजगी जताई है।

--------------------------------
कार्रवाई जरूर होगी: गगनेजा
सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा का कहना है कि पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जिला योजना समिति का चुनाव लड़ने वाली महिला पार्षद को नोटिस दिया गया है। सात दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट से भी हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। हाईकमान के निर्देशानुसार कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed