{"_id":"5ac134264f1c1bd8618b4de8","slug":"151522611238-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बर्तन भोजन पकाना सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बर्तन भोजन पकाना सिखाया
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना बर्तन भोजन पकाना सिखाया
देवबंद। देवबंद कालेज आफ हायर एजूकेशन में स्काउट गाइड शिविर में अंतिम दिन बीएड के प्रशिक्षुओं को बिना बर्तन के भोजन पकाना समेत अन्य क्रियाकलापों का प्रशिक्षण दिया गया।
रविवार को समापन कार्यक्रम में प्राचार्य डा. मो. आबिद ने स्काउट्स गाइड्स को जीवन में आगे बढने के प्रेरित किया। कहा कि स्काउट गाइड एक सच्ची ईमानदारी की संस्था है। इसमें सेवा भावना की बातों को उजागर किया जाता है। शिविर में स्काउट और गाइड द्वारा बिना बर्तन के भोजन पकाना, टैंट, रंगोली, पेड़ों पर चढ़ना समेत हैरतअंगेज प्रदर्शन किया गया। जिला संगठन कमिश्नर अनिल भारद्वाज, दीपमाला चौधरी और ट्रेनिंग काउंसलर राजपाल सिंह पुंडीर ने बीएड प्रशिक्षुओं को विभिन्न क्रियाकलापों का प्रशिक्षण दिया। छात्रों ने कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता अभियान भी चलाया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं रैली भी निकाली गई। इस मौके पर जिला मुख्यायुक्त सतीश कौशिक, संजीव रस्तोगी, उमा शर्मा, सादिया, इरम, असबा, इकरा, गरिमा जैन, अम्मार, रजा जैदी आदि मौजूद रहे।