{"_id":"5a74a8134f1c1bc83b8b488a","slug":"151517594643-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जीएसटी अधिकारियों पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम ज्ञापन वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर अनिल पाठक को सौंपा। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के चलते व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में एडिशनल कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी पोर्टल सात महीनों से सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है। जुलाई माह के जीएसटी आर-2 और 3 का रिटर्न आज तक भी जमा नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी में मासिक या त्रैमासिक भरने की अनिवार्यता रखी जाए। इससे जीएसटी पोर्टल भी सुचारु रूप से कार्य कर सकेगा और व्यापारियों को भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि एसबीआई कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी को सूचित करके जांच करने जाए, इससे व्यापारियों का उत्पीड़न रुकेगा। उन्होंने ई वे बिल काम समाप्त करने और टैक्स की दर 18 प्रतिशत से अधिक नहीं रखने आदि की भी मांग की। इसमें महानगर अध्यक्ष रोहित घई, सरदार सुरेंद्र सिंह, जसवंत बत्रा, मतीश्नर चांदना, आशु निरंकारी, सुनील शर्मा, संदीप ठकराल, विपिन बजाज, शेखर ठकराल, आशुु गांधी आदि रहे।