फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला हिंसा को रोकने के लिए बने कानूनों की जानकारी दी

महिला हिंसा को रोकने के लिए बने कानूनों की जानकारी दी

Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
महिला हिंसा को रोकने के लिए बने कानूनों की जानकारी दी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सामाजिक संस्था वी के तत्वावधान में इंडियन कल्चर एकेडमी में महिला हिंसा उन्मूलन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं से आह्वान किया गया कि उत्पीड़न से बचने के लिए उन्हें खुद मजबूत होना होगा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे चौकी बड़कला प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि कानून ने महिलाओं को बहुत से अधिकार दे रखे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति में महिला हैल्प लाइन 1090 और जिला स्तर पर 181 पर काल करके मदद ली जा सकती है। इंटर कॉलेज से आए डॉ. अशोक राय ने बताया कि महिलाएं और छात्राएं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें। वर्तमान में महिलाओं के शोषण के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही शाकंभरी महिला एवं विकास संस्थान की अध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के ज्यादातर मामलों में देखने में आया है कि उत्पीड़न पारिवारिक लोग या पड़ोसी करते हैं। ऐसे में शर्म और भय के चलते महिला इनका विरोध नहीं पाती है जो की गलत है। इससे ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद होते हैं। गोष्ठी में सदस्य क्षेत्र पंचायत शशिबाला, पिंकी त्यागी, सुमाइला, सौरभ राठौर, अभिषेक राय, गौरव कुमार, सतीश कुमार, कृष्णा, सतीश कुमार आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed