{"_id":"5a5cf1c04f1c1b80268b49bf","slug":"151516040640-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर बसपाई दलों के कुशासन से तंग आ चुकी है प्रदेश की जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर बसपाई दलों के कुशासन से तंग आ चुकी है प्रदेश की जनता
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 62वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मायावती के दीर्घायु होने की कामना की।
नगर के रेती चौक पर कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता गैर बसपाई दलों के कुशासन से तंग आ चुकी है। जिस कारण लोग अब बसपा के शासन को याद करने लगे हैं। यही कारण है कि देश व प्रदेश में बसपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया। वरिष्ठ बसपा नेता देश अय्यूब बेग ने कहा कि बहन मायावती ने सदैव सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर काम किया है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग व समुदाय के लोगों का समान रूप से सम्मान किया। साथ ही जनता के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों जनहित की योजनाएं भी संचालित की। जिन्हें जनता आज तक नहीं भूल पाई है। कार्यक्रम में अबरार हसन उस्मानी, सागर देवबंदी, मोहम्मद आजम, सभासद मोहम्मद समीर, मोहम्मद शान ने विचार रखे। इस अवसर पर इब्राहिम, हारून अहमद, इनाम, रईस अहमद, नैन सिंह जाटव, सतीश जाटव, सचिन जाटव, गुलबहार, इमरान मलिक आदि मौजद रहे।