फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम गए आईएएस वीक में, एसएसपी ने कर दी क्राइम मीटिंग

डीएम गए आईएएस वीक में, एसएसपी ने कर दी क्राइम मीटिंग

Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
डीएम गए आईएएस वीक में, एसएसपी ने कर दी क्राइम मीटिंग
सहारनपुर। जिलाधिकारी दो दिन के लिए आईएएस वीक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए तो एसएसपी ने डीएम की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए तुरंत ही क्राइम मीटिंग कर डाली। जिससे किसी प्रकार का विवाद न हो सके।
विज्ञापन

शासन के जिलाधिकारी द्वारा क्राइम मीटिंग लिए जाने के आदेश के बाद आएएस और आईपीएस में क्राइम मीटिंग को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ स्थानों पर इसको लेकर सवाल भी उठने लगे। ऐसी स्थिति में सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार भी संशय की स्थिति में आ गए। चार दिन पूर्व ही इंस्पेक्टर गिरीश जयंत ने टिप्पणी की थी और एसएसपी द्वारा ली जाने वाली क्राइम मीटिंग पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

पशोपेश की स्थिति के बीच ही जिलाधिकारी दो दिन के लिए लखनऊ में आयोजित आईएएस वीक में शामिल होने के लिए चले गए। एसएसपी बबलू कुमार ने मौके का तुरंत फायदा उठाया और शुक्रवार को ही क्राइम मीटिंग बुला ली। जिससे आईएएस और आईपीएस को लेकर चल रहे किसी प्रकार के विवाद से बचा जा सके। डीआईजी एस इमैनुअल की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग देर रात तक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि डीएम इस समय जिले से बाहर हैं इसलिए क्राइम मीटिंग में नहीं आ सके हैं। क्राइम मीटिंग के लिए दो दिन पहले से ही सूचना दी गई थी।

--------------
--। मीटिंग हॉल का उद्घाटन
--।फोटो -
सहारनपुर। पुलिस लाइन में जीर्णोद्धार कर तैयार कराए गए नवनिर्मित मीटिंग हॉल का डीआईजी एस इमनुअल ने फीता काटकर एवं शिलापट का पर्दा हटाकर उद्घाटन किया। उन्होंने मीटिंग हॉल में कराए गए कार्य की सराहना की। इस मौके पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसपी यातायात विनीत भटनागर समेत सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed