फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
नागल (सहारनपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुतुबपुर लबड़ौला में वार्षिक ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्य क्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बलियाखेड़ी प्रदीप कौशिक एवं खंड शिक्षा अधिकारी नागल अजय कुमार द्वारा गुब्बारे उड़ा कर व रिबन काटकर किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के जूनियर स्तर में तल्हेड़ी ने खो खो, पीरड़ ने कबड्डी, कपूरी ने वॉलीबाल में प्रथम एवं खोखो और कबड्डी में कुतुबपुर लबड़ौला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर कपूरी खो खो में प्रथम एवं तल्हेड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी में पीरड़ प्रथम एवं तल्हेड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालक जूनियर स्तर में नन्हेड़ा प्रथम व नैनशोब द्वितीय, बालिका वर्ग में कपूरी प्रथम व पीरड़ द्वितीय, प्राइमरी बालिकाओं की 50 मी. दौड़ में कुतुबपुर विद्यालय की बालिका ने प्रथम, पीरड़ द्वितीय स्थान व शिवपुर तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर की रेस में प्राथमिक स्तर से ताजपुर के बालकों ने प्रथम, पीरड़ द्वितीय व नन्हेड़ा तृतीय, जूनियर 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नन्हेड़ा प्रथम, नैनशौब द्वितीय व बसेड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योग में पूर्व मा. विद्यालय कुतुबपुर लबड़ौला प्रथम कपूरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य जूनियर स्तर के बच्चों में कुतुबपुर लबड़ौला एवं कपूरी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे काफी सराहा गया।
विज्ञापन

कुतुबपुर लबड़ौला की टीम द्वारा प्रस्तुत सामाजिक सरोकार का संदेश देती लघु नाटिका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सभी ने जमकर तारीफ की। ब्लाक प्रमुख नागल ने उक्त नाटक को प्रस्तुत कर रही बालिकाओं को एक हजार रुपये की धनराशि दे कर पुरस्कृत किया। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी अजय, कृष्णपाल सिंह, भगवान दास, लोकबीर, अजय, विपिन, सुशील, योगेंद्र, वंदना, वरुण, धूम सिंह, सोरण सिंह, विजय, कृष्णपाल, ग्राम प्रधान अनिल कुमार एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केशोराम, तेगसिंह, रणवीर द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन में कृपाल मलिक, संजीव, राजेंद्र सिंह, इंदु बैस का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed