{"_id":"5a0c8b234f1c1b79548bd823","slug":"151510771491-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपिन हत्याकांड: फरार चल रहे दूसरे हत्यारोपी गौरव ने कोर्ट में सरेंडर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपिन हत्याकांड: फरार चल रहे दूसरे हत्यारोपी गौरव ने कोर्ट में सरेंडर किया
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी गांव में जमीन के लिए भाई की हत्या और पिता पर जानलेवा हमला कराए जाने के मामले में फरार चल दूसरे आरोपी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
रणखंडी गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व पांच बीघा जमीन को लेकर मुकुल उर्फ नकुल ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर बड़े भाई विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि, उसका पिता ईश्वर चंद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने मुकुल को हिरासत में ले लिया था। जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया था। जबकि, दूसरा आरोपी गौरव तभी से फरार चल रहा था। बुधवार को गौरव ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को जैसे ही इसका पता लगा तो पुलिस अदालत की शरण में पहुंच गई और गौरव को रिमांड पर लेने की अर्जी दाखिल करा दी। भाई विपिन की हत्या करने वाले मुकुल उर्फ नकुल के कहने पर ही गौरव ने उसके पिता ईश्वर चंद को दो गोलियां मारी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल दूसरा तमंचा बरामद करेगी। वहीं, पुलिस ने नाफेपुर गांव निवासी जहांगीर व जान आलम का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है।