{"_id":"5a074f594f1c1b9f678bab31","slug":"151510428505-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आली की चुंगी पर चला निगम का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आली की चुंगी पर चला निगम का बुलडोजर
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आली की चुंगी पर चली निगम की जेसीबी
सहारनपुर। विरोध के बावजूद आखिरकार नगर निगम ने रोड के बीचोंबीच बनी आली की चुंगी को ध्वस्त करा ही दिया। डीएम और नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम पूरे दल और बल के साथ शनिवार को चुंगी को ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी। आली की चुंगी हटने से मंडी समिति रोड पर अब यातायात सुचारु रूप से हो सकेगा। चुंगी को ध्वस्त करने के बाद निगम की टीम ने गंगोह रोड से अतिक्रमण भी हटाया।
मंडी समिति रोड पर आली की चुंगी थी जो सड़क के बीचोंबीच आ रही थी। इसकी वजह से सड़क का निर्माण भी चुंगी के पास रुका हुआ था। करीब 60 फुट चौड़ी सड़क पर चुंगी के पास निकलने के लिए संकरी सा रास्ता बना हुआ था। इसकी वजह से जाम की समस्या बन रही थी।
नगर निगम के एक्सईएन बिजेंद्र पाल ने बताया कि वर्षों से अय्यूब नाम के व्यक्ति का आली की चुंगी पर कब्जा था जो छोड़ नहीं रहा था। पिछले दिनों नगर निगम ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली थी। डीएम पीके पांडेय और नगरायुक्त गौरव वर्मा के निर्देश पर निगम की टीम शनिवार को सहायक नगरायुक्त राकेश कुमार के नेतृत्व में आली की चुंगी को ध्वस्त कराने पहुंची। विरोध से निपटने के लिए निगम की टीम कई थानों की पुलिस लेकर पहुंची थी। इसके बावजूद अय्यूब ने चुंगी को ध्वस्त करने का विरोध किया। लेकिन पुलिस बल की सख्ती के कारण कुछ नहीं कर पाया।
विज्ञापन
एक्सईएन का कहना है कि आली की चुंगी के स्थल से मलबा हटवाकर शीघ्र ही सड़क केे दुरुस्त कराया जाएगा। इससे यातायात में कोई समस्या न आए। आली की चुंगी को ध्वस्त करने के बाद नगर निगम की टीम ने गंगोह रोड पर मार्केट के सामने हुए अतिक्रमण को हटवाया।