{"_id":"5a0357464f1c1b7a548bbb94","slug":"151510168390-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में पांचवे दिन 37 नामांकन पत्र जमा, 25 पर्चे खदीदे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में पांचवे दिन 37 नामांकन पत्र जमा, 25 पर्चे खदीदे गए
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पद के लिए 36 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। साथ ही अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 25 पर्चे भी खरीदे गए।
अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्र सैनी के अलावा मोहल्ला लहसवाड़ा के शहनवाज, मोहल्ला सराय मालियान से संदीप कुमार, अब्दुलहक से उस्मान और मोहल्ला किला से नौशाद ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि अब तक अध्यक्ष पद के लिए 16 तथा सभासद पद के लिए 237 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं। वहीं, नामांकन प्रक्रिया के चलते सहारनपुर से पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने तहसील परिसर में चेकिंग की। नामांकन के लिए बने कक्षों के अलावा तहसील परिसर व उसके बाहर घंटों चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु डॉग स्क्वायड टीम को नहीं मिली। उन्होंने बताया कि 9 व 10 नवंबर को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है जिसके चलते लगभग सभी दावेदार अपने नामांकन पत्र भकर जमा कराएंगे।