{"_id":"59fa19f24f1c1b3c3d8b4c58","slug":"151509562866-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशी बिरादरी ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशी बिरादरी ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय बदला
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। राजनीतिक दलों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चुनाव बहिष्कार की घोषणा करने वाले कुरैशी समान ने अपने निर्णय को वापस लेते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। नूरजहां पत्नी वकील कुरैशी को समाज की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया है।
बता दें कि कुरैशी समाज के लोगों ने दूसरी सबसे बड़ी बिरादरी होने का दावा करते हुए सपा और कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष पद के टिकट की मांग की थी। दोनों पार्टियों द्वारा उनकी मांग को नकारने पर समाज द्वारा पंचायत आहूत कर चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी गई थी। लेकिन बुधवार को एक बार फिर से इरफान अलीम के आवास पर पंचायत आहूत की गई। जिसमें निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए नूरजहां पत्नी वकील कुरैशी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। नैय्यर कुरैशी, हाजी इलियास कुरैशी, हाजी मंजूर कुरैशी, हाजी सलीम कुरैशी, पूर्व सभासद इनाम कुरैशी उर्फ कालू, फाजिल कुरैशी, हाजी गुलाम साबिर, आजम कुरैशी, हाजी दिलशाद, आबिद कुरैशी, नौशाद कुरैशी, कौसर कुरैशी आदि शामिल रहे।