फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   श्रीराम का अग्निबाण लगते ही ढेर हो गई ताड़का

श्रीराम का अग्निबाण लगते ही ढेर हो गई ताड़का

Fri, 22 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम का अग्निबाण लगते ही ढेर हो गई ताड़का
गंगोह/रामपुर मनिहारान/अंबेहटा/चिलकाना (सहारनपुर)। जिले के देहात में चल रही रामलीलाओं के रंगमंच पर बुधवार की रात ताड़का वध लीला का रोमांचकारी मंचन किया गया। आकाशमार्ग से पहुंची ताड़का ने जमकर कहर बरपाया। इसके बाद प्रभु श्रीराम का अग्निबाण लगते ही उसका अंत हो गया।
विज्ञापन

गंगोह में श्रीरामलीला महोत्सव मंडल के तत्वावधान में चल रही प्रभु श्रीराम की लीलाओं का शुभारंभ भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, नीरज अग्रवाल, प्रधान संजय कम्हेडा, श्याम सिंह पंवार, सुरेंद्र अरोड़ा ने किया। इसके बाद आकाशमार्ग से रंगमंच पर पहुंची ताड़का और कहर बरपा दिया। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से प्रभु श्रीराम ने ताड़का का वध कर दिया। कार्यक्रम में लक्की सरदाना एवं रिंकु गोयल ने हास्य नाटिका प्रस्तुत की। संचालन मनोज गोयल ने किया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में किए जा रहे रामलीला मंचन के चौथे दिन ताडका वध की लीला का मंचन किया गया। अंबेहटा में श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में छठे दिन राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। मंच संचालक संदीप कश्यप व प्राउंटर नरेश गोयल रहे। इस दौरान राजकुमार खुराना, नरेश गोयल, नितिन भटनागर, बोबी जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना के सुल्तानपुर में चल रही रामलीला में राम बनवास तथा कैकेयी और दशरथ संवाद की लीला का मंचन किया गया। राम को वनवास तथा भरत को राजगद्दी मांगने पर राजा दशरथ मूर्छित हो जाते है और मजबूर होकर दशरथ राम को वनवास जाने के लिए कह देते हैं। आयोजन में प्रधान प्रकाश चंद सैनी, सचिव बसंत गुप्ता, शिवकुमार, गौरव जैन, आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज सैनी ने किया।

धूमधाम से निकाली गई राम बारात
गागलहेड़ी। शहर में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में बैंड बाजों एवं झांकियों के साथ धूमधाम से श्रीराम बारात निकाली गई। भाजपा नेता वीरेंद्र पुंडीर व थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने भगवान श्रीराम को मंगल तिलक कर बारात को रवाना किया। समिति अध्यक्ष पितांबर पाल, संयोजक महेंद्र धीमान, मोहन लाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक ठक्कर आदि ने आरती की। मंच से आरंभ होकर श्रीराम बारात गागलहेड़ी, ज्योतिबा फूले चौक, महाराजा अग्रसेन चौक दिनारपुरा होती हुई वापस मंच पर आकर संपन्न हुई। विपिन शर्मा, जगदीश कश्यप, बालकिशन शर्मा, योगेंद्र शर्मा कुलदीप कश्यप, जौहरी जैन, श्रीकांत शर्मा, दुर्गेश शर्मा, सतीश धीमान, मुकेश गोयल, राजेश कपिल, विशाल धीमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed