{"_id":"59ada7054f1c1b60738b524c","slug":"151504552709-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जिला अस्पताल में सेवा देंगे प्राइवेट डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जिला अस्पताल में सेवा देंगे प्राइवेट डॉक्टर
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला अस्पताल में आज से प्राइवेट डॉक्टर अपनी सेवा देंगे वह भी पूरी तरह फ्री। कमिश्नर दीपक अग्रवाल की पहल पर आईएमए से जुड़े 60 से अधिक डॉक्टर जनता की सेवा के लिए तैयार हुए हैं। प्रतिदिन दो डॉक्टर जिला अस्पताल जाकर मरीजों को देखेंगे। सोमवार को डीएम पीके पांडेय ने इस सेवा को शुभारंभ किया।
प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है। इसी को देखते हुए कुछ समय पहले योगी आदित्यनाथ ने प्राइवेट डॉक्टरों की इच्छा से उनकी मदद लेने को कहा था। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बैठक कर चिकित्सकों से जिला अस्पताल में फ्री सेवा देने के बारे में पूूछा था, जिसके बाद आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राणा ने साथी डॉक्टरों से मशविरा करने के बाद जवाब देने को कहा था। डॉ. राणा के आग्रह पर आईएमए से जुड़े 60 से अधिक डॉक्टर इस काम के लिए तैयार हो गए। डॉ. राणा ने बताया कि प्रतिदिन दो अलग-अलग बीमारी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 27 में बैठक हर दिन एक घंटा मरीजों को फ्री देखेंगे। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे डीएम पीके पांडेय ने आईएमए और डॉक्टरों की सराहना की। इस दौरान सीएमएस डॉ. सत्य सिंह, सीएमओ डॉ. बीएस सोढी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राणा, डॉ. प्रशांत खन्ना, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. प्रदीप अनेजा, डॉ. शिप्रा तिवारी, डॉ. अनिता गुप्ता, डॉ. समित जैन, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. अंकुर उपाध्याय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।