{"_id":"599735274f1c1b34798b48be","slug":"151503081767-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर हुआ महिला को प्रसव, नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर हुआ महिला को प्रसव, नवजात की मौत
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिस कारण उसे रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर उतारना पड़ा। सूचना के भी एक घंटे बाद सीएचसी से महिला चिकित्सक पहुंची, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। इसके बाद यहां प्राथमिक उपचार देकर प्रसूता को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अकेली सफर कर रही महिला को रामपुर मनिहारान स्टेशन पर पहुंचते ही प्रसव पीड़ा हो गई। उसी कोच में सवार यात्रियों ने जब उसकी हालत हो देखा तो उसे वहीं स्टेशन पर उतार दिया गया और सीएचसी अधीक्षक को फोन कर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के बारे में जानकारी दी। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर महिला चिकित्सक पहुंची। लेकिन, उससे पूर्व ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। सही समय पर इलाज न मिलने पर उसकी नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया।
बाद में महिला को सीएचसी में लाया गया जहां से उसे बिना इलाज दिए ही सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस बात की खबर पर जब मीडिया कर्मियों को लगी तो प्रसूता को कर्मचारी आनन फानन में सीएसची के महिला वार्ड में ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षण डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही 102 गाड़ी को मौके पर भेजा गया था। लेकिन, तब तक महिला को प्रसव हो चुका था। प्रसव होते की उसके बच्चे की मौत हो गई थी। सीएचसी लाकर उसका सही उपचार किया गया। महिला में खून की काफी कमी थी उसे देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के परिवार में कोई नहीं है। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह शामली में एक किराए के मकान में रहती है। ऐसे में उसके किसी परिजन को सूचना भी नहीं दी जा सकी है।