{"_id":"5952ad854f1c1bcf188b45c9","slug":"151498590597-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद पर एक, मंत्री पद पर तीन पर्चे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद पर एक, मंत्री पद पर तीन पर्चे वापस
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पद पर एक, मंत्री पद पर तीन पर्चे वापस
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी बेहट रोड का त्रिवार्षिक चुनाव छह जुलाई को होगा। मंगलवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया में प्रधान पद पर एक और मंत्री पद पर तीन पर्चे वापस लिये गए। अब प्रधान पद पर दो और मंत्री पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में है।
चिलकाना रोड स्थित रामलीला भवन में नामांकन वापसी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी नीरज गुप्ता, मुकेश दीक्षित और निलेश गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। प्रधान पद पर अनिल अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, भारत कर्णवाल, मंत्री पद पर माई दयाल मित्तल, अंशुल अग्रवाल, विनीत कर्णवाल, विजय गुप्ता, अमित सिंघल, पवन गोयल ने पर्चा दाखिल किया था। लेकिन प्रधान पद पर भारत कर्णवाल और मंत्री पद पर अंशुल अग्रवाल, विजय गुप्ता और अमित सिंघल ने पर्चा वापस लिया। चुनाव अधिकारी नीरज गुप्ता ने बताया कि चुनाव में अब प्रधान और मंत्री पद पर पांच प्रत्याशी शेष रहे गए हैं। कमेटी का चुनाव छह जुलाई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कमेटी के चेयरमैन विनय जिंदल, प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री माई दयाल सिंह मित्तल, हेमकुमार मित्तल, मनुज तायल, अमित गुप्ता, आलोक अग्रवाल, संजय बंसल, मुकेश गोयल, प्रमोद अग्रवाल, संजय बंसल, सुभाष अग्रवाल, अशोक जैन, भवानी सिंह, राजकुमार राजू, नीरज गर्ग, अमित सिंघल, दिनेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चुनावी मैदान में ये आजमाएंगे किस्मत
प्रधान पद - अनिल अग्रवाल, रजनीश गुप्ता
मंत्री पद - विनीत कर्णवाल, माईदयाल सिंह मित्तल, पवन गोयल
श्री रामलीला कमेटी के चुनाव की नामांकन वापसी प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। प्रक्रिया में प्रधान पद पर एक और मंत्री पद पर तीन प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए। चुनाव का समय छह जुलाई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
नीरज गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी