{"_id":"59457ad44f1c1b0b758b460c","slug":"151497725652-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म वितरण से पहले गुणवता की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म वितरण से पहले गुणवता की होगी जांच
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिफार्म वितरण से पहले गुणवत्ता की होगी जांच
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म के वितरण से पहले उसकी गुणवत्ता जांची जाएगी। शासन से आदेश मिलने के बाद इस संदर्भ सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया हैं। यूनिफार्म का वितरण इस बार एक जुलाई को करना अनिवार्य हैं।
बता दें कि जनपद में 1355 प्राथमिक एवं 576 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब पौने दो लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। छात्र-छात्राओं को पिछले वर्षों तक यूनिफार्म सितंबर-अक्तूबर माह तक मिलती थी। लेकिन इस बार शासन ने यूनिफार्म वितरण को लेकर कड़ा रुख अपनाया हैं। विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि यूनिफार्म का वितरण एक जुलाई से हर हाल में शुरू हो जाना चाहिए। यूनिफार्म वितरण से पहले जून माह में ही यूनिफार्म तैयार कराई जाएगी। यूनिफार्म तैयार होने के बाद संबंधित स्कूल को इसकी जानकारी ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर देनी होगी। विभागीय टीम यूनिफार्म की गुणवत्ता जांचने के बाद हरी झंडी दिखाएगी। उसके बाद छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म का वितरण किया जाएगा। जिन यूनिफार्म की गुणवत्ता खराब पायी गई, उनको वितरित नहीं कराया जाएगा।
- यूनिफार्म के वितरण से पहले उसकी गुणवत्ता जांची जाएगी। यूनिफार्म का वितरण एक जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा।
बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए।