फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   150 oxygen cylinders mobilized from private sector

निजी क्षेत्र से जुटाए 150 ऑक्सीजन सिलिंडर

Wed, 21 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
150 oxygen cylinders mobilized from private sector
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने कोरोना मरीजों के लिए उद्यमियों, स्टोन क्रशर स्वामियों सहित अन्य से की ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाने की अपील का असर सामने आने लगा है। बुधवार को करीब 150 ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाए गए हैं। इनका उपयोग कोविड मरीजों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की कमी ना पड़े, इसके लिए उद्यमियों, स्टोन क्रशर स्वामियों आदि से इसमें मदद करने की अपील की गई है। इसके चलते बुधवार को निजी क्षेत्र से 150 ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाए गए हैं।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुडे उद्यमियों ने 14 ऑक्सीजन सिलिंडर एकत्र किए हैं। जिन्हें कोविड मरीजों के लिए जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी ने बताया कि संस्था मानवता से जुडे़ इस काम में पूरी तरह से मदद करेगी। बुधवार को जुटाए गए ऑक्सीजन सिलिंडरों को जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। संस्था का यह काम जारी रहेगा। सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने बताया कि संस्था कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाने रही है। देर शाम तक या बृहस्पतिवार सुबह इन्हें जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed