फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 sheep died after drinking poisonous water

Saharanpur News: जहरीला पानी पीने से 15 भेड़ों की मौत

Mon, 29 Apr 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
15 sheep died after drinking poisonous water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाकंभरी। जहरीला पानी पीने से एक चरवाहे की 15 भेड़ों की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

गांव जसमौर निवासी विक्रम पुत्र मूलराज भेड़ पालन का कार्य करता है। उसके पास लगभग 100 भेड़ हैं। शनिवार की सुबह वह अपनी भेड़ों को गांव पाजरायपुर के जंगल में चुगाने के लिए लेकर गया था। देर शाम जब वह गांव फतेहपुरकला के पास पहुंचा तो कुछ भेड़ों ने वहीं पास के रजबहे में इकट्ठा हुए पानी को पिया। इसके बाद वह भेड़ों को लेकर घर आ गया। सुबह होने पर उसने देखा तो 15 भेड़ मृत पड़ी थी और चार बुरी तरह से छटपटा रही थी। उसने तुरंत प्राइवेट चिकित्सक को बुला कर भेड़ों को दिखवाया। उसने बताया कि भेड़ों ने जिस पानी को पिया है, उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसको पीने के बाद इनकी मौत हुई है। माना जा रहा है कि किसी ने कीटनाशक टंकी आदि रजबहे में साफ की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed