फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 minutes journey takes one hour

15 मिनट के सफर में लग रहा एक घंटा

Wed, 20 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
15 minutes journey takes one hour
कांवड़ के चलते बंद किया गया देहरादून रोड मार्ग जनकनगर जाने के लिये बेरिकेटिंग के नीचे से निकलकर ज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन द्वारा रास्ते बंद किए जाने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, कांवड़ मार्ग पर लगने वाली कई गलियों को भी बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से 15 मिनट के सफर में एक घंटा तक लग रहा है और तीन से पांच किलोमीटर तक का चक्कर काटकर लोगों को जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महानगर में कांवड़ मार्ग पर ढमोला नदी पुल के पास राकेश सिनेमा पटरी को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। इसी तरह पुल के मोड़ पर स्थित जनकनगर की गली, खलासी लाइन पुल, श्रीराम चौक, देहरादून चौक से घंटाघर की तरफ आने वाले मार्ग, लोहानी सराय और ढोलीखाल जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया है। सड़क पार जाने के लिए भी लोगों को तीन से पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिसकी वजह से कुछ गलियों में जाम की स्थिति बन रही है, जिससे नागरिकों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

खुलने चाहिए गलियों के रास्ते
हकीकतनगर निवासी विरेंद्र बहल, आवास-विकास निवासी कपड़ा व्यापारी मनीष और हकीकतनगर निवासी व्यापारी चेतन गांधी का कहना है कि उन्हें दुकान पर पुराने शहर आना-जाना पड़ता है, लेकिन गलियां बंद होने की वजह से 15 मिनट के सफर में एक घंटा तक लग रहा है। गलियों में भी जाम की स्थिति बनी है। प्रशासन को गलियों से बैरिकेडिंग हटानी चाहिए और कांवड़ मार्ग पर सड़क पार करने के लिए रास्ता देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ रही है धूल
घंटाघर से लेकर ढमोला नदी पुल पर देहरादून रोड की तरफ की सड़क टूटी पड़ी है, जिस पर हर समय धूल का गुबार उड़ा रहा है, जो नागरिकों और कांवड़ियों के लिए भी मुसीबत बना है। यहां पर नगर निगम की ओर से पानी का छिड़काव न के बराबर किया जा रहा है।

नागरिकों और कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था संचालित की जा रही है। कहीं अगर कोई खामी होगी तो उसको ठीक करा दिया जाएगा।-------प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक

कांवड़ के चलते बंद किया गया देहरादून से घंटाघर मार्ग वाहनो को लोटाती पुलिस

कांवड़ के चलते बंद किया गया देहरादून से घंटाघर मार्ग वाहनो को लोटाती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट का कांवड़ के चलते बंद किया गया मार्ग तैनात सुरक्षा बल

नेहरू मार्केट का कांवड़ के चलते बंद किया गया मार्ग तैनात सुरक्षा बल- फोटो : SAHARANPUR

कांवड़ के चलते बंद किया गया जनकनगर मार्ग

कांवड़ के चलते बंद किया गया जनकनगर मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed