फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 dengue cases were found, 75 fever patients reached the camps

डेंगू के 15 मामले मिले, शिविरों में बुखार के 75 मरीज पहुंचे

Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
15 dengue cases were found, 75 fever patients reached the camps
रामनगर उर्फ नया गांव स्वास्थ शिविर में मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्कर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को 15 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा चिकित्सा विभाग की ओर से वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए 14 गांवों में लगाए गए शिविरों में बुखार के 75 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि शनिवार को 15 मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्सा विभाग के अनुसार जनपद में अभी तक डेंगू के 295 मरीज मिल चुके हैं। उधर, वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देश पर शनिवार को ब्लॉक रामपुर मनिहारान के गांव मंडी, ब्लॉक सरसावा के गांव घाटेड़ा, ब्लॉक देवबंद के गांव मिरगपुर, चेनपुर माजरा, ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव टपरी, छाछरेकी, भारापुर, सहजवा, रतनाखेड़ी, बनीखेड़ा, हसनपुर, जयप्रभा नगर, ब्लॉक पुवांरका के गांव कोलकी रांघड, ब्लॉक नानौता के गांव कुआंखेड़ा में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। कुल 333 रोगियों ने शिविरों में पहुंचकर उपचार लिया। इनमें बुखार के 75 मरीज पहुंचे। सभी 75 मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इनके अलावा सर्वेक्षण टीमों के द्वारा घरों पर जाकर 5503 व्यक्तियों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक और जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने शिविरों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मरीजों को बीमारियों से बचने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए लगातार गांवों और शहर में शिविर लगाए जा रहे हैं। नतीजा यह हुआ है कि बुखार काफी नियंत्रण में है। अब कम मरीज सामने आ रहे हैं। शिविरों में परामर्श के साथ ही दवाएं भी दी जा रही हैं। बुखार के मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed