फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 bighas of municipal corporation got possession

नगर निगम की 15 बीघा जमीन पर मिला कब्जा

Fri, 19 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
15 bighas of municipal corporation got possession
सहारनपुर। चकहरेटी क्षेत्र में निगम के तालाब सहित अन्य भूखंडों पर वर्षों से कब्जा है। इसका पता तब चला, जब शुक्रवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम राजस्व अधिकारियों के साथ शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे। करीब 15 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा पाया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों की टीम सहायक नगरायुक्त व संपत्ति अधिकारी अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में गांव चकहरेटी पहुंची। यहां जोहड़ के खसरा नंबर 115/4, 118, 119, 131, 202, 142 व 166/1 तथा संपत्ति ग्राम समाज अंकित खसरा नंबर 80, 118/1, 119/1 और 120/1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि करीब 15 बीघा जमीन पर कुछ लोगों द्वारा वर्षों से कब्जा किया गया है। सहायक नगरायुक्त ने बताया कि नगरायुक्त ने इन जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए एक टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। टीम बनाकर उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कब्जा मुक्त कराये जाने वाली जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। जमीन की कीमत पांच से सात करोड़ रुपये आंकी गई है। निरीक्षण में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, लेखपाल महेंद्र शर्मा, होय्याराम, तहसील के लेखपाल शिवकुमार सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दुकानें सील करते ही चुकाया कर
सहारनपुर। मार्च माह चल रहा है। ऐसे में नगर निगम ने भी बकाया कर की वसूली तेज की हुई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के निर्देश पर निगम के कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी वसूली जारी रखी। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने गुरुद्वारा रोड पर जैसे ही बकाएदार की 15 दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू की तो बकाएदार ने तुरंत आठ लाख रुपये जमा करा दिए। रवीश चौधरी ने बताया कि बकाएदारों से वसूली का अभियान चल रहा है, जो आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed