{"_id":"593307a84f1c1bbf258b4624","slug":"14965165311619-23-25-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट बहाल 19-23-25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट बहाल 19-23-25
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रशासन ने नौ दिन बाद मोबाइल नेट सेवा से प्रतिबंध सशर्त हटा लिया है। इसके साथ ही डीएम ने सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ सामग्री न डालने की हिदायत दी है। जिले में शांति व्यवस्था कायम कराने में लोगों से सहयोग की अपील भी की गई है।
जिले में 20 अप्रैल को सड़क दूधली में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा को लेकर सांप्रदायिक बवाल हो गया था। उसके बाद से जैसे जनपद में कभी जातीय संघर्ष तो कभी उसके रिएक्शन के रूप में उपद्रव शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लगातार डाली जा रही भड़काऊ सामग्री ने भी आग में घी डालने जैसा काम किया। ऐसे में तत्कालीन डीएम ने 26 मई को जनपद में मोबाइल नेट और मैसेजिंग सेवा पर रोक लगा दी थी।
पिछले नौ दिन से बंद नेट सेवा की वजह से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी हैं। इससे कारोबार भी खासा प्रभावित हुआ है। तमाम समस्याओं और सुुधरते माहौल को देखते हुए डीएम पीके पांडेय ने नेट सेवा पर लगी रोक हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही शर्त रखी है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं डालेगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा जनता से जनपद में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की अफवाह या सूचना सोशल मीडिया के जरिये मिलने पर तुरंत प्रशासन और पुलिस को अवगत कराने को कहा गया है।