{"_id":"5f51321b8ebc3e527f0021ed","slug":"149-corona-infected-with-dm-of-pa-saharanpur-news-mrt499511051","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के पीए सहित 149 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के पीए सहित 149 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी के पीए सहित 149 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एयर फोर्स स्टेशन सरसावा परिसर के भी दस लोग शामिल हैं। इनके साथ ही सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 4331 पहुंच गई है।
नए संक्रमितों में जिलाधिकारी के पीए के अलावा कमिश्नर कार्यालय के दो कर्मचारी और सीडीओ कार्यालय के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। एयरफोर्स स्टेशन सरसावा परिसर के दस लोग, नकुड़ के 12, सरकारी एवं निजी अस्पतालों के पांच, नवीन नगर के सात, सरसावा के तीन, बड़ी नहर के तीन, विजयनगर के दो, सम्राट विक्रम कॉलोनी के तीन, कैलाशपुर के छह, अल्हेड़ी के दो, साहिबजीनगर के तीन, संतनगर के दो, बड़गांव के पांच, नागल के तीन, बेरीबाग के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा पहाड़पुर, इशकपुर, रणमलपुर, कबीरनगर, ताजपुर, गंगदासपुर, आभा, बेहट चौक, खानपुर, पेपर मिल रोड, माधोनगर, पिलखनी, पुष्पांजलि विहार, पठानपुरा, गाविंद नगर, न्यू शारदानगर, रेहड़ी मुस्तकीम, नैनखेड़ा, जुड्डी, विजय टाकिज क्षेत्र, कपिल विहार, पुलिस लाइन, मिशन कम्पाउंड, थाना कुतुबशेर, गंगोह, हकीकतनगर, चौंताला, ज्वाला नगर, जफर नवाज, लक्ष्मीधाम, प्रताप नगर, सोराना, कुंडी, बलवंतपुर, रवि बाजार, घाटहेड़ा, बीआरसी गंगोह, खलासी लाइन आदि जगहों के एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4331 पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को 137 लोगों की कोविड सेंटरों व आइसोलेशन वार्डों से छुट्टी भी हुई।
कलक्ट्रेट 24 घंटे के लिए सील
बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर के 19 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कलक्ट्रेट परिसर के संबंधित हिस्सों को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। इससे पहले पूरे कलक्ट्रेट परिसर को सैनिटाइज किया गया, साथ ही कलक्ट्रेट में आने वाले लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता को लेकर सख्ती बरती जा रही है। बिना वजह आने वाले लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। जिन लोगों को कोई कार्य है कम से कम संख्या में केवल उन्हें ही आने की अनुमति रहेगी।