फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14660 candidates are enthusiastic about becoming constables

Saharanpur News: यूपी पुलिस का हिस्सा बनने को 14660 अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

Mon, 26 Aug 2024 01:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 26 Aug 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
14660 candidates are enthusiastic about becoming constables
गिल कॉलोनी के आर्य कन्या इंटर  कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा में चेकिंग के लिए खड़े अभ्यथीर्
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में यूपी पुलिस का हिस्सा बनने को 14660 अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ परीक्षा दी, जबकि 7084 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा में 25 केंद्रों पर दोनों पाली में परीक्षा संपन्न हुई। एडीजी जोन डीके ठाकुर ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।
विज्ञापन

महानगर के 25 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली में सुबह दस से 12 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली। सुबह सात-आठ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह चौैकसी बरती गई। अभ्यर्थियों के जूते, जुराब, हाथ और गले में पहने धागे, महिला अभ्यर्थियों के क्लिप, कंगन, चूड़ियां, कड़े, गले की चेन, अंगूठी उतरवाई। कुछ अभ्यर्थियों के पास मोबाइल फोन थे, जिनको बाहर रखवा दिया। सिर्फ एडमिट कार्ड, दो पैन और एक आईडी परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को ले जाने दिया गया।
विज्ञापन

पहली पाली में 7311 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3561 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में परीक्षा देने वालों का प्रतिशत 67.25 और गैर हाजिर रहने वालों का प्रतिशत 32.75 रहा है, जबकि 10872 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था। इसी तरह दूसरी पाली में 7349 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3523 प्रतिशत परीक्षा देने नहीं आए। दूसरी पाली में परीक्षा देने वालों का प्रतिशत 67.60 और अनुपस्थित 32.40 प्रतिशत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एडीजी ने कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
एडीजी डीके ठाकुर ने पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इसके पश्चात वह जेवी जैन डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र, दिल्ली रोड स्थित आईटीआई और गिल कॉलोनी में आर्य कन्या इंटर कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इनके साथ डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा शामिल रहे। एडीजी ने फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़े गए तीन आरोपियों के बारे में भी जानकारी ली।

- ट्रेनों और बसों में रही भीड़, कई जगहों पर लगा जाम
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ रही। हालांकि, परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है, लेकिन उसके बाद भी ट्रेनों में भारी भीड़ रही। ट्रेनों मेें जगह न मिलने पर अभ्यर्थियों को बसों में सफर करना पड़ा है। वहीं, परीक्षा छूटने बाद घंटाघर, अंबाला रोड, कोर्ट रोड, देहरादून रोड, रेलवे रोड पर करीब एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed