फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   145 drug licenses of three districts including Saharanpur suspended, eight cancelled.

Saharanpur News: सहारनपुर समेत तीन जिलों के 145 ड्रग लाइसेंस निलंबित, आठ निरस्त

Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
145 drug licenses of three districts including Saharanpur suspended, eight cancelled.
सहारनपुर। अनियमितता पर औषधि प्रशासन विभाग ने सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। तीनों जिलों में 145 ड्रग लाइसेंस निलंबित किए हैं, जबकि आठ लाइसेंस निरस्त हुए। दवाओं के बिल, रखरखाव, क्रय विक्रय में अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन किए गए। 279 निरीक्षण में 389 दवाओं के नमूने हुए। इनमें से एक दवा जांच में निकली मिली। 17 दवा मानकों पर खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल में तीन हजार से अधिक होलसेल और रिटेल मेडिकल स्टोर संचालित हैं। औषधि प्रशासन विभाग समय-समय पर निरीक्षण कर इन मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के रखरखाव, क्रय विक्रय, दवा एक्सपायरी सहित अन्य जांच करता है। जांच में कई बार मेडिकल स्टोरों पर भारी अनियमितता पाई जाती है। औषधि प्रशासन विभाग की मंडलीय रिपोर्ट पर गौर करें तो अप्रैल से लेकर नवंबर तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में औषधि निरीक्षकों ने फैक्टरी, ब्लड बैंक केंद्र सहित 279 मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण किए। इस दौरान 389 दवाओं के सैंपल हुए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने पर एक दवा का सैंपल नकली पाया गया, जबकि 17 सैंपल अधोमानक आए।
विज्ञापन

जिलेवार रिपोर्ट- सहारनपुर
निरीक्षण ---- 111
लिए गए नमूने ----- 149
लाइसेंस निरस्त ---- 08
लाइसेंस निलंबित ---- 51
अधोमानक --------- 05
-----
मुजफ्फरनगर --
निरीक्षण ---- 85

लिए गए नमूने ----- 104

लाइसेंस निरस्त ---- 00

लाइसेंस निलंबित ---- 33

अधोमानक --------- 07
-----
शामली --
निरीक्षण ---- 83

लिए गए नमूने ----- 134

लाइसेंस निरस्त ---- 00

लाइसेंस निलंबित ---- 61

अधोमानक --------- 04
मंडल में औषधि निरीक्षकों की रिपोर्ट पर 145 ड्रग लाइसेंस निलंबित हुए हैं। आठ लाइसेंस निरस्त भी किए गए। यह कार्रवाई भारी अनियमितता पाए जाने पर अप्रैल से नवंबर के बीच की गई है। 17 दवाइयां ऐसी मिली, जो मानक पर खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दीपक शर्मा, सहायक आयुक्त, औषधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed