{"_id":"5ccb416ebdec22076100a764","slug":"141556824430-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं में परिधि ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं में परिधि ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ। पाइनवुड पब्लिक स्कूल की छात्रा परिधि गौड़ ने 98.8 फीसदी अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान हासिल किया, जबकि ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल के मोहम्मद अमान दूसरे स्थान पर रहे। 98 प्रतिशत अंकों के साथ आशा मॉडर्न स्कूल, ग्लोकल स्कूल और पाइनवुड स्कूल के विद्यार्थी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
जिले में इस बार करीब 4700 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। कई स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। मगर टॉपर की बात करें तो पाइनवुड स्कूल ने बाजी मारी। यहां की आर्ट स्ट्रीम की छात्रा परिधि गौड़ ने 98.8 फीसदी अंक हासिल करते हुए स्कूल के साथ ही जिला भी टॉप किया। परिधि मल्हीपुर रोड स्थित महावीर कॉलोनी में रहती हैं, उनके पिता डॉक्टर योगेंद्र कुमार शर्मा गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान में एग्रीकल्चर विषय के प्रोफेसर हैं। मां डॉक्टर नीता कौशिक जेवी जैन कॉलेज के एजूकेशन विभाग में प्रोफेसर हैं। भाई कल्पतरु गौर पाइनवुड स्कूल में ही कक्षा नौ का छात्र है। बेटी की सफलता से घर में दीवाली जैसी खुशियां हैं।
दूसरे स्थान पर ब्राउनवुड स्कूल के साइंस स्ट्रीम के छात्र मोहम्मद अमान रहे। उन्होंने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अमान अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं। पिता मोहम्मद रिजवान अहमद वुडकार्विंग उद्योग से जुड़े हैं जो निर्यातक हैं। मां महजबीन गृहिणी हैं। बेटे की सफलता से परिवार में ईद जैसी खुशियां मन रही हैं। आस-पड़ोस के लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। तीसरे स्थान पर 98 प्रतिशत अंकों के साथ कई छात्रों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है। इनमें आशा मॉडर्न स्कूल की कनुप्रिया, पाइनवुड स्कूल की फाल्गुनी भारद्वाज, पुण्यगम सिंह बत्रा शामिल हैं।