फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सभी धाम घूमे, पर अब मिली मन को शांति : मेघराज पांडे

सभी धाम घूमे, पर अब मिली मन को शांति : मेघराज पांडे

Wed, 06 Mar 2019 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सभी धाम घूमे, पर अब मिली मन को शांति : मेघराज पांडे
सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग के अनुयायी दुनियाभर में हैं। पिलखनी सत्संग केंद्र में नेपाल से भी अनुयायी पहुंचे हैं, जिनमें लोक निर्माण विभाग में कार्यरत लेखाधिकारी मेघराज पांडे अपने जत्थे के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी धाम घूम लिए, लेकिन राधा स्वामी सत्संग में आकर मन को शांति की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन

नेपाल के बुटवल सेंटर में रहने वाले मेघराज पांडे के साथ संजय वर्मा, काठमांडू निवासी निरंजन सत्याल और बनेपा निवासी इंद्रा प्रसाद क्यूइकल तथा दो अन्य लोग राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने के लिए तीन दिन से पिलखनी सत्संग केंद्र पर आए हुए हैं। मेघराज पांडे ने बताया कि नेपाल में वह लोक निर्माण विभाग में लेखाधिकारी हैं। वह 20 साल से राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हैं। इससे पूर्व वह मानसरोवर, चार धाम, साईं धाम की यात्रा कर चुके तथा अन्य भी कई बाबा के सत्संग में गए, लेकिन जब से राधा स्वामी सत्संग में जुड़े, तो मन को संतुष्टि मिली। मेघराज ने बताया कि अब उनका पूरा परिवार राधा स्वामी सत्संग से जुड़ा है। अमृतसर अथवा अन्य जहां पर भी बाबा गुरिंदर सिंह का सत्संग होता है, तो वह वहां जाते हैं। इनके साथ आए निरंजन सत्याल ने बताया कि वह दवा कंपनी में नौकरी करते हैं। करीब तीन साल से वह राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हैं। निरंजन का कहना है कि राधा स्वामी सत्संग में जुड़ने का सबसे बड़ा फायदा यही हुआ कि मन से विकार दूर हो गए, ज्ञान की प्राप्ति हुई और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश मिला। बुराईयों से दूरी होने पर मन खुश रहता है।
विज्ञापन

वहीं, राजस्थान के अजमेर से श्रवण सिंह और शायर सिंह तथा नागौर जिले के रहने वाले पन्नाराम भी अपने पूरे परिवार सहित राधा स्वामी सत्संग पिलखनी केंद्र पहुंचे। इन्होंने बताया कि बाबा गुरिंदर सिंह महाराज के सत्संग में आकर बहुत अच्छा लगता है। 25 साल पूर्व जब राजस्थान में बाबा ने सत्संग किया था, तभी से वह इससे जुड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed