फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पाक के विरोध का सिलसिला जारी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पाक के विरोध का सिलसिला जारी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पाक के विरोध का सिलसिला जारी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नकुड़/बड़गांव/नानौता/गंगोह/छुटमलपुर/चिलकाना (सहारनपुर)। पुलवामा हमले के विरोध में पाक के पुतले फूंकने का सिलसिला जारी है। ग्रामीण पैदल और कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नकुड़ के गांव साल्हापुर में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी तथा भारत सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की है। पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। गांव के मुख्य चौराहे पर प्रधान गजे सिंह, नितेश राठौर, कृपाल सिंह की अगुवाई में पाकिस्तान का पुतला भी जलाया। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने सैनिकों की शहादत पर नगर के बाजारों में कैंडल मार्च निकाला तथा तहसील कार्यालय पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। संतोष शर्मा, राजकुमार, प्रवीण, माधोराम, संजय, खुुशबू, मूर्ति देवी, उमेश, हिमांशु तथा ओमपाल रहे।
विज्ञापन

बड़गांव के महेशपुर में पाकिस्तान का पुतला जलाकर गुस्सा जाहिर करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पहले पाक के पुतले को जूतों से पीटा। प्रधान पप्पू, दुष्यंत, डा रिंकू, रमेश, ओमपाल, अमरीश, अजय रहे। नानौता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल नगर नानौता के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, महामंत्री विजय कपिल की अगुवाई में शहीद सैनिकों की याद में नारे लगाए तथा भारत सरकार से अपील की है कि पाकिस्तान से बदला लिया जाए।
विज्ञापन

गंगोह के गांव पीरमाजरा और जेहरा में सतबीर फौजी, डा रविंद्र, संदीप, रजत आदि ग्रामीणों ने शहीद जवानों को मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी आतंकियों के सफाए की मांग की। कारगिल शहीद राजेश बैरागी के गांव जेहरा में भी जवानों पर हुए कायराना हमले से गहरा रोष व्याप्त है। गांव पीरमाजरा में ग्राम जागरूकता समिति के तत्वावधान में संरक्षक मोहम्मद नसीम जोगी, अध्यक्ष अफजल चौधरी, महासचिव सोनू कश्यप, अरशद, भूरा जोगी, जयपाल कश्यप, पदम सिंह कोरी, जुनैद, नोमान, खुशनूद ने पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर के लिटिल चिल्ड्रेन फन प्ले स्कूल के बच्चों ने प्रधानाचार्या कविता की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
चिलकाना के मदरसा तहफीजुल कुरआन में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मदरसे के नाजिम मौलाना अहबाब कासमी ने कहा कि सेना पर किया गया हमला कायरता पूर्ण है। मौलाना मुआविज, मौलाना शोएब, हाजी अफजाल, राव मुन्सार अली, बाबू नसीम प्रधान तथा मदरसे के बच्चों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गंगोह में सराफा बाजार एसोसिएशन ने अपने अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गर्ग की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी ने भी अध्यक्ष सुबोध सैनी की अगुवाई में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। जय हिन्द सामाजिक संस्था की श्रद्धांजलि सभा में सचिन गर्ग, दानिश, रजत गोयल, अमित शर्मा, हर्षद बजाज, मयंक कुमार, रोमी सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed