फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आक्रोशित सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

आक्रोशित सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Wed, 13 Feb 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
सहारनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में प्रयागराज जाने से रोकने और उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, तो वहां से घंटाघर पर पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा कार्यकर्ता अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे। चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है। प्रशासन पर दबाव डालकर विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज के हालात ने लोगों को इमरजेंसी की याद दिला दी है। सपा कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान को सहन नहीं करेंगे। पूर्व एमएलसी उमर अली खान और पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि अखिलेश यादव को प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम में जाने से रोक कर प्रदेश सरकार ने साबित कर दिया कि योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सरफराज खान, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास, जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी आदि ने भी विचार रखे। जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी एवं नितिन यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबीं खान, ऋषिपाल प्रमुख, ओमी पंवार, देवेंद्र चौहान अहतशाम अली, इसरार प्रमुख, गुलशन कपूर, अब्दुल गफूर, ब्रिजेश शर्मा, मेहताब अली, फैसल सलमानी, नवाब गुर्जर, सहदेव चौधरी, प्रवीण बांदूखेड़ी, फाहद सलीम, सतनाम चौधरी, अनूप चौधरी, अंबुल चौधरी, प्रवीण चौधरी, शहजादी बेगम, शबाना, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed