{"_id":"5c5c2d3ebdec22089f03b720","slug":"141549544766-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांझे की चपेट में आकर अध्यापक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांझे की चपेट में आकर अध्यापक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला अस्पताल पुल पर बाइक से जा रहा एक व्यक्ति चाइना के मांझे की चपेट में आ गया। मांझे में उलझकर उसकी उंगलियां एवं गर्दन पर घाव हो गए और वह गिर पड़ा। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के खान आलमपुरा निवासी अध्यापक सईद दिल्ली रोड स्थित गांव मवीकला के प्राथमिक विद्यालय से छुट्टी के बाद बाइक पर अपने घर जा रहे थे। जब वह अस्पताल पुल पर पहुंचे तभी मांझे की चपेट में आकर उलझ गए तथा गिर पड़े। मांझा उनकी गर्दन एवं हाथों में उलझ गया। जिससे उनकी गर्दन और बाएं हाथ की उंगलियां घायल गईं। अस्पताल चौक पर तैनात सिपाही और होमगार्ड ने घायल अध्यापक सईद को लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
अज्ञात वाहन से कुचल व्यक्ति की मौत
सहारनपुर। देहात कोतवाली के टपरी कलां के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह खेतों में मजदूरी के लिए आया हुआ था।
थाना तीतरो के गांव खडलाना निवासी गुरुपाल (50 वर्ष) पुत्र गेंदा देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टपरी कलां के पास खेतों में मजदूरी के लिए आया हुआ था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात जब वह टपरी कला के निकट पैदल जा रहा था तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।