फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर के 19 केंद्रों पर आज होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

नगर के 19 केंद्रों पर आज होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

Sun, 06 Jan 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
नगर के 19 केंद्रों पर आज होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा
नगर के 19 केंद्रों पर आज होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आज होगी। परीक्षा के लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर 13 हजार 269 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। तमाम तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा एक पाली में होगी, जो पूर्वाह्न 11 से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनके प्रधानाचार्यों को परीक्षा के संबंध में निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही आनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लेकर पहुंचना होगा। इसके अलावा निम्न लिखित तीन प्रमाण पत्रों में से कोई एक मूल रूप से लाना होगा। प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण योग्यता के अंतिम सेमेस्टर का जारी अंक पत्र की मूल प्रति लानी होगी। अंक पत्र की मूल प्रति नहीं होने पर इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रति को संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, प्राचार्य या सक्षम प्राधिकारी से प्रमाणित कराकर लाना होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का मूल प्रमाण पत्र लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


इन विद्यालयों को बनाया परीक्षा केंद्र
- राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट।
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड।
- महाराज सिंह कॉलेज चकराता रोड।
- लॉर्ड महावीरा एकेडमी चिलकाना रोड।
- ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल चिलकाना रोड।
- सेंट मैरी स्कूल चिलकाना रोड।
- इस्लामिया इंटर कॉलेज ईदगाह रोड।
- इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज।
- जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज रायवाला।
- दिल्ली पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड।
- पाइनवुड पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड।
- रेनबो स्कूल चुन्हेटी दिल्ली रोड।
- आशा मॉर्डन स्कूल चंद्रनगर।
- सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल दिल्ली रोड।
- जेवी जैन कॉलेज प्रद्युमननगर।
- गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड।
- गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज गांधी पार्क।
- एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed